इस परियोजना और 'हमराज़' के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें: hindi-movies-songs.com/hfgk

← वापस

चिरूथा

Chirutha
वर्ष1980
विषयसामाजिक
रिकॉर्ड कम्पनीGCIL - HMV Label

निर्देशक

T तनवीर अहमद

निर्माता

T तनवीर अहमद

संगीत निर्देशक

सलिल चौधरी

फ़िल्म सेंसर जानकारी

Cens No=Bombay/∆ U-95000 Len (Mtrs) 3341.85 Reels=14 Time 121m49s Date=10.12.1980

टिप्पणी

चिरूथा (दीप्ति नवल) एक ग़रीब पियक्कड़ बाप 'काली परायण' की बेटी थी जिसका ब्याह कर वह धन कमाना चाहता था. एक मेहनती नौजवान 'कोरन' काली परायण की शर्तों पर चिरूथा से शादी के लिए राज़ी हो जाता है. कोरन कुट्टनाद गांव के ज़मींदार 'थामान' के घर नौकर के रूप में काम शुरू करके, कर्ज़ लेकर चिरूथा से शादी कर लेता है. शादी के बाद कोरन दिन रात कड़ी मेहनत करके थामान के खेतों में भरपूर फसल पैदा करता है परंतु अपने लिए अनाज मांगने पर थामान उसकी पिटाई कर देता है. भूख के ही कारण कोरन के पिता की मृत्यु हो जाती है. थामान अपनी ज़मीन पर कोरन के पिता की लाश का अंतिम संस्कार भी नहीं करने देता. तब कोरन मशाल हाथ में लेकर इन्कलाब का नारा देता है तथा चिरूथा उसका साथ देती है और फ़िल्म समाप्त हो जाती है. इस गीतविहीन फ़िल्म की कुल अवधि 120 मिनट है लेकिन विदेशों में प्रदर्शन हेतु तैयार किए गए विदेशी संस्करण की अवधि 90 मिनट ही है. इनायतुल्लाह कंत्रू (शीर्षक भूमिका); सलिल चौधरी (पृष्ठभूमि संगीत)